insamachar

आज की ताजा खबर

Cyclone Montha has brought heavy rain and strong winds to Odisha.
भारत मौसम

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना

ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तरी और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर–पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक नया क्षेत्र बना है, जिससे ओडिसा में बारिश बढ़ गई है। भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। 25 अन्य जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ओडिसा में व्यापक बारिश होगी और आज व कल कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *