भारत

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने अक्टूबर 2024 में 1000 करोड़ रुपये की बिक्री की

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) ने अक्टूबर 2024 में 1000 करोड़ रुपये की बिक्री करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष की तुलना में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है और यह लक्ष्य दिसंबर, 2023 में पूरा किया गया था। यह उपलब्धि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं पर लोगों के बढ़ते भरोसे और निर्भरता को दर्शाती है। यह केवल नागरिकों के अटूट समर्थन से ही संभव हो पाया है, जिन्होंने देश भर में 14,000 से अधिक जन औषधि केंद्रों से दवाइयां खरीदकर इस पहल को अपनाया है। यह पर्याप्त वृद्धि कम खर्च में स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ और सस्ती बनाने की पीएमबीआई की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पीएमबीआई ने सितंबर 2024 में एक ही महीने में 200 करोड़ रुपये की दवाइयां बेची थीं।

पिछले 10 वर्षों में ऐसे केन्द्रों की संख्या में 170 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। ये केंद्र 2014 में केवल 80 थे और अब बढ़कर 14,000 से अधिक केन्द्र हो गए है, जो देश के लगभग सभी जिलों में फैले हुए है।

अगले 2 वर्षों में देश में 25000 जन औषधि केंद्र होंने का अनुमान है। पीएमबीजेपी के उत्पाद समूह में 2047 दवाइयां और 300 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों जैसे कार्डियोवैस्कुलर, एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक्स, एंटी-इंफेक्टिव्स, एंटी-एलर्जिक, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल दवाइयां, न्यूट्रास्युटिकल्स आदि श्रेणी की दवाएं हैं। लगभग 1 मिलियन लोग प्रतिदिन इन लोकप्रिय जन-हितैषी केंद्रों पर जा रहे हैं।

पीएमबीजेपी पहल समुदायों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो। इन औषधि केंद्रों पर रिकॉर्ड तोड़ बिक्री न केवल कार्यक्रम की सफलता को उजागर करती है, बल्कि यह देश में स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

2 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

3 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

3 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

3 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

3 घंटे ago