भारत

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के आज सात वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के आज सात वर्ष पूरे हो गए है। सितंबर 2018 में रांची से शुरू की गई यह विश्‍व की सबसे बड़ी सरकारी सहायता प्राप्‍त स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना से देश की स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इससे 55 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वस्थ भारत, विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की कुंजी है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान भारत के कारण देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांति आ रही है। इस योजना के सात साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसने वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने दिखाया है कि कैसे क्षमता, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ा सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख “आयुष्मान भारत – एक वायदे से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए एक जन आंदोलन तक।” को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि यह परिवर्तन प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण है और देश कितना आगे पहुँच गया है।

Editor

Recent Posts

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…

11 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक…

15 मिनट ago

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…

23 मिनट ago

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

3 घंटे ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

3 घंटे ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

4 घंटे ago