भारत

प्रयागराज में सोमवार से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश के अस्थायी जिले, महाकुंभ नगर में महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम प्रयागराज में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। ओम अवस्‍थी ने बताया है कि मेले में बडी संख्‍या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

तेरह जनवरी से शुरू हो रहे सनातन संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ में 45 दिनों में करीब 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में श्रद्धालुओं को एक बेहतरीन आध्यात्मिक अनुभव देने के लिए सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। महाकुंभ में आने वाले भक्त आसानी से संगम में स्नान कर सकें, इसके लिए संगम क्षेत्र के प्रमुख घाटों को नए सिरे से विकसित किया गया है।

मेला अधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि संगम तट पर गंगा और यमुना के किनारे सात पक्के घाट बनाए गए हैं। इनमें गंगा नदी के दशाश्वमेध घाट, काली घाट, छतनाग घाट समेत यमुना नदी के किला घाट, सरस्वती घाट, मोरी घाट और महेवा घाट शामिल हैं। सभी घाटों पर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। हर घाट पर डमरु, त्रिशूल जैसे अलग-अलग प्रतीक चिन्ह लगाए गए हैं, ताकि घाटों को लोग आसानी से पहचान सकें। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा के लिए वॉच टावर लगाए गए हैं। सुरक्षित स्नान के लिए वॉटर बैरिकेडिंग के साथ जल पुलिस को भी तैनात किया गया है।

Editor

Recent Posts

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

8 घंटे ago

हाई-स्पीड नेशनल हाईवे कॉरिडोर के विकास में तकनीक के इस्तेमाल और स्थिरता को मज़बूत करने के लिए NHAI के दिशानिर्देश

विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…

8 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…

9 घंटे ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम किया घोषित

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…

9 घंटे ago

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…

9 घंटे ago