भारत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 संसदीय क्षेत्रों के लिए कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 17 राज्‍यों और चार केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में कल वोट डाले जाएंगे। अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्‍ड, सिक्किम, अण्‍डमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, उत्‍तराखण्‍ड और तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों के लिए इस चरण में मतदान होगा। राजस्‍थान की 12, उत्‍तरप्रदेश की 8, मध्‍यप्रदेश की 6, असम और महाराष्‍ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर की दो और छत्‍तीसगढ, त्रिपुरा और जम्‍मू कश्‍मीर की एक-एक सीट के लिए भी पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।

इस चरण में एक हजार छह सौ 25 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्‍मीदवार के रूप में केन्‍द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, तेलंगाना की पूर्व राज्‍यपाल तमिलीसाई सौंदर्राजन, भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्‍यक्ष के. अन्‍नामलाई और कर्नाटक में कांग्रेस के कार्ति चिदम्‍बरम तथा द्रविड मुनेत्र कडगम के दयानिधि मारन शामिल हैं।

राजस्थान में लोकसभा की 12 सीटों पर पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र और सुगम मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अंतर्राज्जीय सीमाएं सील कर दी गयी हैं। पहले चरण में बारह महिलाओं सहित कुल एक सौ 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 54 लाख से अधिक है। इनमें एक करोड़ 33 लाख पुरूष, एक करोड़ बीस लाख से अधिक महिलाएं तथा तीन सौ चार ट्रांसजेंडर हैं। पहले चरण के मतदान के लिए 23 हजार छह सौ 51 मतदान केन्द्र तथा सात सौ 19 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इस चरण में सबसे ज्यादा 22 लाख 88 हजार मतदाता जयपुर लोकसभा क्षेत्र में जबकि सबसे कम 19 लाख 3 हजार मतदाता दौसा लोकसभा क्षेत्र में हैं।

असम में पहले चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मियों को ईवीएम और अन्‍य सामग्री के साथ मतदान केंद्रों में भेजा जा रहा है। राज्‍य के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में कल पहले चरण का मतदान होना है। इस चरण में कुल 35 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्‍य पुलिस के नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार भूयां ने बताया कि पहले चरण के मतदान के दौरान 14 जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक सौ छह कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्‍होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अंतरराज्‍यीय सीमाएं पहले ही सील कर दी गई हैं।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त, राजीव कुमार ने कल लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले मतदाताओं से अपनी लोकतांत्रिक जिम्‍मेदारी का निर्वहण करते हुए मताधिकार का इस्‍तेमाल करने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

सहकारिता मंत्रालय ने सहारा के वास्तविक जमाकर्ताओं के दावों के त्वरित निपटान के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को पुनः बहाल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया। सभा…

2 घंटे ago

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत

भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…

3 घंटे ago

कनाडा ने 600 से ज़्यादा अमरीकी चीजों पर 50% तक शुल्‍क लगाया

कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्‍क लगाया…

3 घंटे ago

अमरीका ने अपने युद्धपोत पर हमले के बाद फारस की खाड़ी में ईरान के 5 तेल टैंकर नष्ट किए

अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…

3 घंटे ago

एनसीएससी ने संगरूर के रहने वाले गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले गुलजार सिंह…

3 घंटे ago