राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी है, जिनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें शामिल हैं: 09 कीर्ति चक्र (जिनमें 07 मरणोपरांत हैं); 01 शौर्य चक्र के लिए ‘बार’; 19 शौर्य चक्र (जिनमें 01 मरणोपरांत है); 05 सेना मेडल (वीरता) के लिए ‘बार’; 36 सेना मेडल (वीरता) (जिनमें 05 मरणोपरांत हैं); 03 नौसेना मेडल (वीरता); और 05 वायु सेना मेडल (वीरता)। राष्ट्रपति द्वारा मंज़ूर किए गए वीरता पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है।





