अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा – अमरीका, ग्रीनलैंड पर कब्‍ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेगा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वे ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने आर्कटिक द्वीप पर वाशिंगटन को स्वामित्व दिए जाने की अपनी मांग दोहराई है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे ग्रीनलैंड के अधिग्रहण पर चर्चा के लिए तत्काल बातचीत शुरू करना चाहते हैं। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है। डेनमार्क, अमरीका का सहयोगी देश भी है। अमरीका और डेनमार्क उन 32 उत्तरी अमरीका और यूरोपीय देशों में शामिल हैं, जो नाटो नामक सैन्य गठबंधन बनाते हैं। ग्रीनलैंड का कहना है कि वह अमरीका का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जिसका द्वीप पर पहले से ही एक सैन्य अड्डा है। ट्रंप ने कहा कि अमरीका ने ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के लिए बातचीत शुरू की है क्योंकि अमरीका के अलावा कोई भी देश इसे सुरक्षित करने की स्थिति में नहीं है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

4 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

5 घंटे ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

5 घंटे ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

5 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

5 घंटे ago