अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही घंटों बाद जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक प्रमुख आदेश में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. से हटने का निर्देश दिया। अपने आदेश में ट्रम्प ने वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी से हटने के लिए कई कारणों का हवाला दिया। जिनमें कोविड-19 महामारी से ठीक से न निपटने और तत्काल आवश्यक उपाय करने में विफलता शामिल है। ट्रम्प ने डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. पर आरोप लगाया कि वह महामारी के प्रकोप के दौरान दिशा-निर्देश जारी करने में चीन के प्रति पक्षपाती रहा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते से हटने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने जलवायु संबंधी नीतियों को पलटते हुए तेल, गैस और खनन गतिविधियों को सुविधाजनक बनाकर अमरीकी ऊर्जा उत्पादन का विस्तार करने के लिए आपातकालीन शक्तियों का भी इस्तेमाल किया।

राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने अमरीका में जन्मे, गैर-नागरिक दम्‍पत्तियों के बच्चे को स्‍वत: नागरिकता प्राप्त होने के नियम को आधिकारिक रूप से समाप्‍त कर दिया।

डॉनल्ड ट्रम्प ने संघीय विभागों को चीन, मैक्सिको और कनाडा के साथ शुल्‍क और व्यापार संबंधों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। उन्‍होंने संकेत दिया कि पहली फरवरी से मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत तक शुल्‍क लगाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

3 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

4 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

4 घंटे ago