भारत

भाजपा ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंद छात्रों को सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रारंभिक शिक्षा से स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा देगी।

दिल्‍ली के युवाओं के लिए राज्‍य की विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उनको सक्षम बनाने के लिए एकमुश्‍त पंद्रह हजार रूपए की वित्‍तीय सहायता प्रदान करेंगे ताकि वो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्‍छी तैयारी कर सकें। हमारे दिल्‍ली के युवा शानदार रिजल्‍ट दे सकें और परीक्षा केंद्र की यात्रा की लागत भी और आवेदन शुल्‍क की दो अटेम्‍पट तक प्रतिपूर्ति हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो अनुसूचित जाति के छात्रों को डॉ. भीमराव आम्बेडकर छात्रवृत्ति योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फऱवरी को और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

11 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

11 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

13 घंटे ago