राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। 11वें संविधान दिवस के मौके पर पूरे देश ने इस अवसर को बड़े उत्साह और उमंग के साथ उत्सव के तौर पर मनाया। इस मौके पर भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और अन्य संसद सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ भारतीय भाषाओं, मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, उड़िया और असमिया में भारतीय संविधान के अनुवादित संस्करणों का डिजिटल विमोचन किया। उन्होंने गणमान्य हस्तियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी करवाया, जिससे देश के महान संवैधानिक सिद्धांतों में गहरी आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…