insamachar

आज की ताजा खबर

President Draupadi Murmu and PM Modi today accorded a ceremonial welcome to President Prabowo Subianto of Indonesia at Rashtrapati Bhavan in New Delhi
भारत मुख्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का औपचारिक स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर राष्ट्रपति सुबिआंतो ने इस बात पर जोर दिया कि इंडोनेशिया भारत को अपना घनिष्ठ मित्र मानता है और भारत इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

औपचारिक स्वागत के बाद, राष्ट्रपति सुबिआंतो ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *