भारत

राष्ट्रपति ने नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की, गुलाब चंद कटारिया पंजाब और संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्‍ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्‍थान का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे। राजस्‍थान से पूर्व राज्‍यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है।

असम से पूर्व लोकसभा सांसद रामेन डेका को छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के पूर्व मंत्री सी.एच. विजय शंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्‍ट्र के राज्यपाल होंगे। असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के. कैलाशनाथन को पुद्दुचेरी का उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

14 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

14 घंटे ago