राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब सरकार द्वारा आज उनके सम्मान में मोहाली में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और प्रेरणा से पंजाब की धरती ने शहीदों और क्रांतिकारियों को जन्म दिया है। देश के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्याय पंजाब की धरती पर लिखे गए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सेवा और समर्पण की अनेक मिसालें कायम की हैं। दुनिया भर के गुरुद्वारों का लंगर बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों के लिए खुला है। दुनिया भर के लोगों ने लंगर सेवा की कला पंजाब के लोगों से सीखी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं में पंजाब के वीर जवानों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। पंजाब की धरती ने असाधारण व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिन्होंने समाज सुधार, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग, खेल, राजनीति और समाज सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में देश और दुनिया को योगदान दिया है। भारतीय कृषि के विकास में भी पंजाब ने अग्रणी योगदान दिया है। 1960 के दशक से जब देश में खाद्यान्नों की कमी थी, तब पंजाब के प्रगतिशील किसानों ने अपनी मेहनत से हरित क्रांति को सफल बनाया और देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के किसान और कृषि वैज्ञानिक एक बार फिर पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश को नेतृत्व प्रदान करेंगे।
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुरक्षा कारणों से एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद…
बम्बई उच्च न्यायालय ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को 2013 में अपनी कनिष्ठ…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…
भारत की औषधि विनियामक प्रणाली की सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में…
रचनात्मक अर्थव्यवस्था के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्केटप्लेस 'ब्रिक्स वेव्स बाज़ार', जिसमें ब्रिक्स सदस्य और भागीदार…