राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में आयोजित पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हुईं। उनके साथ गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
insamachar
आज की ताजा खबर