भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बेंगलुरु में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान यानि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (निमहंस) के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि रोगियों की असाधारण देखभाल सहित अभिनव अनुसंधान और कठोर शैक्षिक पाठ्यक्रम के बल पर निमहंस मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान बन गया है। समुदाय-आधारित मानसिक स्वास्थ्य सेवा के बेल्लारी मॉडल ने इतिहास रच दिया है। अब टेली मानस प्लेटफॉर्म ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। यह जानकर खुशी होती है कि देश भर में 53 टेली मानस केंद्रों ने पिछले दो वर्षों के दौरान लगभग 17 लाख लोगों को उनकी चुनी हुई भाषा में सेवा प्रदान की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अतीत में, कुछ समाजों में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों और चिंताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया था। हालांकि, हाल के दिनों में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ रही है। मानसिक बीमारियों से जुड़ी अवैज्ञानिक मान्यताएं और कलंक अतीत की बात हो गई हैं। ऐसे में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मदद लेना आसान हो गया है। यह विशेष रूप से इस समय एक स्वागत योग्य बदलाव है, क्योंकि दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं महामारी का रूप ले रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि बढ़ती जागरूकता ने मरीजों के लिए अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करना संभव बना दिया है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि निमहंस ने कहीं भी और कभी भी परामर्श की सुविधा के लिए टेली मानस और बच्चों तथा किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए संवाद मंच जैसी कई पहल की हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे प्राचीन ऋषियों और संतों से प्राप्त ज्ञान और जीवन के सबक हम सभी को एक आध्यात्मिकता विकसित करने में मदद कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप हम मन के संतुलन को प्रभावित करने वाले जीवन के उतार-चढ़ाव को समझ सकते हैं। हमारे शास्त्र हमें बताते हैं कि दुनिया में हम जो कुछ भी देखते हैं, उसके मूल में मन है। उन्होंने मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के कष्टों को दूर करने के लिए योग जैसी पारंपरिक विधियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों के साथ सफलतापूर्वक शामिल करने के लिए निमहंस की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान और बुद्धि के साथ-साथ करुणा और दया डॉक्टरों और अन्य मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को हर समय, हर परिस्थिति में उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करने में मार्गदर्शन करेगी।

Editor

Recent Posts

एनटीए ने नीट-यूजी पुनः परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट-यूजी पुनःपरीक्षा के…

22 मिनट ago

अमरीका और ईरान ने युद्ध समाप्‍त करने, हॉर्मुज जलडमरूमध्‍य खोलने का समझौता किया

अमरीका और ईरान के बीच 107 दिन से जारी युद्ध समाप्‍त करने पर समझौता हो…

24 मिनट ago

भारत-फ्रांस एटीएल ब्रिज स्कूल नवाचार प्रयोगशालाओं के माध्यम से द्विपक्षीय नवाचार सहयोग सुदृढ़ करेंगे

फ्रांस/दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत-फ्रांस के बीच नवाचार-आधारित…

29 मिनट ago

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले दशक में वर्तमान 8-9 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर लगभग 40-45 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स, नीस में संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने आज पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स,…

14 घंटे ago

झारखंड में कल से बिजली गिरने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की…

16 घंटे ago