भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह भक्ति का पर्व है और चेतना के उच्च स्तर पर पहुंचने की हमारी आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक हैं। यह पर्व देवी दुर्गा के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करने और सभी धर्मों में एकता एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का अवसर है।

आइए, हम प्रार्थना करें कि मां दुर्गा हमें एक न्यायपूर्ण, संवेदनशील और समतापूर्ण समाज बनाने के लिए शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प प्रदान करें।

महाशक्ति की उपासना के इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सर्वोच्च सम्मान और आदर का व्यवहार करने का संकल्प लें।”

Editor

Recent Posts

ओमान तट पर अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमरीका ने ईरान पर हमले किए

ओमान तट के पास अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंड…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया…

18 घंटे ago

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स—को तीन अनुमोदन पत्र (एलओपीएस) जारी हुए

आज शिक्षा मंत्रालय द्वारा तीन वैश्विक प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों— ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के…

20 घंटे ago