भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस में पूर्व-एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर आसियान नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने व्यापक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे का विकास, रक्षा और सुरक्षा, संस्कृति का आदान-प्रदान शामिल है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर बल दिया कि भारत और जापान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपरिहार्य भागीदार हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जापान के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, कृषि तकनीक, खेल, पर्यटन, अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लगातार उच्च स्तरीय संपर्कों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान की है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

2 घंटे ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

2 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

2 घंटे ago