भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की; दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर तीन समझौता ज्ञापन हुए

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर लेस्‍ते के सबसे बडे नागरिक सम्‍मान ग्रेंड कॉलर ऑफ ऑर्डर से सम्‍मानित किया गया है। राष्‍ट्रपति जोसे रामोस होर्ता ने डिलि में राष्‍ट्रपति पैलेस में उन्‍हें ये सम्‍मान प्रदान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों ने आपसी सहयोग पर तीन समझौता ज्ञापन किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिमोर लेस्ते के राष्‍ट्रपति के साथ द्विपक्षीय चर्चा के बाद संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता है और दोनों ही राष्‍ट्र के लोकतंत्र मजबूत है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दोनों देश तिमोर लेस्ते के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन में शामिल होने की संभावना तलाश रहे हैं।

दूसरी ओर, राष्‍ट्रपति होर्टा ने भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार की सराहना की। उन्होंने भारत से आईटी डिजिटल बुनियादी ढांचे, चिकित्सा और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सहयोग करने तथा क्षमता निर्माण में सहायता करने का अनुरोध किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री के. राला गुस्माओ के साथ भी द्विपक्षीय चर्चा की। इस अवसर पर प्रसार भारती और रेडियो टेलीविसॉन तिमोर लेस्टे के बीच सहयोग, आधिकारिक और राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

7 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

8 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

8 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

8 घंटे ago