विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि सरकार, भारत और मालदीव तथा क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए मालदीव के साथ घनिष्ठ संबंधों के प्रति वचनबद्ध है। डॉ. जयशंकर तीन दिन के मालदीव दौरे पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु से भेंट के बाद यह बात कही।
डॉ. जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मोमून से भी मुलाकात की। उनके बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्त पहलों और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए साझा हितों के बारे में चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री, वित्त मंत्री और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के गर्वनर से भी भेंट की।
डॉ.जयशंकर ने मालदीव के 28 द्वीपों में जल और स्वच्छता संबंधी परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों की आयु के अनुसार उत्सर्जन परीक्षण की बारम्बारता…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर, 2026 को सायं लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…
भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और जापान के बीच सहयोग का…
भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को…