राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ऑल्द ग़जुआनी के साथ कल द्विपक्षीय बैठक की। राष्ट्रपति मुर्मु प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भी शामिल हुईं। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस अवसर पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को मजबूत करने और आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और मॉरिटानिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। दूसरा समझौता दोनों देशों के विदेशी संबंधों के प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग के लिए और तीसरा राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा नियमों में छूट पर किया गया। जबकि चौथा समझौता 2024 से 2028 तक दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं जहां उन्होंने भारतीय प्रवासियों से बातचीत की।
राष्ट्रपति आज से शनिवार तक मलावी की 3 दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। वहां उनका मलावी के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने और भारतीय प्रवासियों से मिलने का कार्यक्रम है।
भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल…
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की तीन दिन…
नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन…
राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की एक टीम ने 8 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार…
अमरीकी सरकार यूरोप और मध्य पूर्व देशों को दी जाने वाली करोड़ों डॉलर की सैन्य…
भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन…