राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चिली गणराज्य के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट का नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।
भारत की पहली यात्रा पर आए राष्ट्रपति बोरिक का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि विद्यार्थी राजनीति से राष्ट्रपति पद तक की उनकी राजनीतिक यात्रा विश्व भर के युवा नेताओं के लिए प्रेरणा है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह यात्रा भारत-चिली संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह दोनो देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के समय में हो रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि चिली लैटिन अमेरिका क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और चिली की राजनीतिक और आर्थिक प्राथमिकताएं एक-दूसरे की पूरक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने के कई अवसर हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि हाल के वर्षों में भारत और चिली के बीच व्यापार में वृद्धि हुई है तथा बहुत सी भारतीय कंपनियों ने चिली के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावना है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने चिली में भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की, जो चिली में भारतीय व्यंजनों, योग और आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने और हमारे लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में सहायता कर रहे हैं।
दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को आगे बढ़ाने का एक बड़ा अवसर है और यह यात्रा भारत-चिली संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…