भारत

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य सफलतापूर्वक पार कर लिया है। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से यह नौवां भारत का झंडा वाला जहाज़ है जो होर्मुज की खाड़ी को पार कर गया है।

ईरान ने अमरीका और इस्राएल के साथ संघर्ष बढ़ने के बाद यह जलडमरुमध्य बंद कर दिया था। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कुल वैश्विक पैट्रोलियम व्यापार का 20 प्रतिशत परिचालित होता है। जोखिमों के बावजूद, भारतीय जहाजों की गतिविधि सुरक्षित बनी हुई है।

पहले भेजे गए जहाजों में एलपीजी वाहक बी डब्ल्यू टी वाई आर, बी डब्ल्यू ई एल एम, पाइन गैस और जग वसंत शामिल हैं, इनसे सामूहिक रूप से 92 हजार टन से अधिक एलपीजी की आपूर्ति हुई। वहीं, तेल टैंकर जग लाडकी और जग प्रकाश ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान से कच्चा तेल और गैसोलीन का परिवहन किया। इसके अलावा ग्रीन सानवी ने करीब 46 हजार 650 मीट्रिक टन माल के साथ अपनी यात्रा पूरी की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न सांसदों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर हु्ए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही…

5 घंटे ago

संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास–संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुईं और संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा…

5 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूली छात्रों के खतरनाक तरीके से बेतवा नदी पार करने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के काकरौआ गांव के स्कूली…

6 घंटे ago