भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों – फि‍जी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यात्रा के पहले चरण में वे आज से सात अगस्त तक फिजी में होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

राष्‍ट्रपति मुर्मु फिजी के राष्‍ट्रपति कैटोनीवेरे और प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ बैठक करेंगी। वे फिजी की संसद को संबोधित करेंगी और वहां भारतवंशियों से भी मिलेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु यात्रा के दूसरे चरण में आठ और नौ अगस्‍त को न्‍यूजीलैंड में होंगी।

वे गर्वनर जनरल सिंडीकिरो के साथ बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रि‍स्‍टोफर लक्‍सन से मिलेंगी। वे वेलिंग्टन में अंतरराष्‍ट्रीय शिक्षा सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी और ऑकलैंड में भारतवंशियों से मुलाकात करेंगी। यात्रा के अंतिम चरण में वे दस अगस्‍त को तिमोर-लेस्‍ते जाएंगी और राष्‍ट्रपति जोसे रामोस होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

1 घंटा ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

1 घंटा ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

1 घंटा ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

1 घंटा ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

2 घंटे ago