कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीद की घोषणा की है। कुरुक्षेत्र में भाजपा की ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित करते हुए नायब सैनी ने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान में एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 133 करोड़ रुपये के बकाया नहर जल सिंचाई शुल्क को माफ करने का भी निर्णय लिया है।
आज तक प्रदेश के किसानों को पिछले आबियाने का जो एक सौ 33 करोड 55 लाख 48 हजार रूपये बकाया था को माफ करने की मैं घोषणा करता हूं। इससे हरियाणा के किसानों को हर वर्ष लगभग 54 करोड रूपये की राहत मिलेगी। हरियाणा प्रदेश की जितनी भी फसले हैं सारी की सारी एमएसपी पर खरीदने का काम यह हमारी सरकार करेगी।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…