राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल प्रदेश के पांच दिन के दौरे पर आज सुबह शिमला पहुंचीं। शिमला के पास कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बाद में वे मशोबरा में राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट के लिए रवाना हुईं।
राष्ट्रपति कल 5 मई को कुफरी स्थित कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी। छह मई को राष्ट्रपति धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 मई को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। उनके दौरे को देखते हुए शिमला शहर, अनाडेल और कल्याणी हेलीपैड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…