भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को बहुप्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कहानी कहने और अभिनय में उत्कृष्टता का जश्‍न मनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएँगे। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ’12वीं फेल’ को दिया जाएगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में, अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए और अभिनेता विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। वहीं, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। सुदीप्तो सेन की ‘द केरला स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि हिंदी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। शिल्पा राव को हिंदी फिल्म ‘जवान’ और पी.वी.एन.एस. रोहित को तेलुगु फिल्म ‘बेबी’ के गीतों के लिए सर्वश्रेष्‍ठ गायक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

CBSE कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लागू करेगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग

सीबीएसई इस वर्ष से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग…

17 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एर्गिनबिलगिक से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोल्स रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुफान एर्गिनबिलगिक से मुलाकात की।…

23 मिनट ago

भारत 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत 16 से 20 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई…

14 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

16 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

16 घंटे ago