राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर लेस्ते के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर से नवाजा गया। राष्ट्रपति जोसे रामोस होर्ता ने डिली में राष्ट्रपति पैलेस में उन्हें ये सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति होर्ता और प्रधानमंत्री गुसमाओ के साथ द्विपक्षीय सहयोग के बारे में चर्चा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिमोर लेस्ते की एक दिन की यात्रा पर आज राजधानी डिली पहुंची। तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोसे रामोस होर्ता ने डिली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। वे तिमोर लेस्ते के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतवासियों से मिलेंगी। भारत के किसी राष्ट्रपति की तिमोर लेस्ते की यह पहली यात्रा दक्षिण पूर्व एशिया में पड़ोसी प्रथम की उसकी नीति को रेखांकित करती है।
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…
राष्ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि…