भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है, ‘हमारी प्रार्थनाएं वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं, और केंद्र सरकार राहत कार्यों में सहयोग के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन देती है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर तरह की सहायता और राहत कार्य के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने आज केरल के वायनाड में हवाई सर्वेक्षण के बाद भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया और निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में घायल हुए मरीजों से मुलाकात की और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने समीक्षा बैठक में आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार और देश आपदा प्रभावित पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विस्तृत ज्ञापन भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वायनाड में बचाव कार्यों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन निधि पहले ही जारी की जा चुकी है और शेष राशि भी तुरंत जारी कर दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने में सक्षम समस्‍त केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है और वे प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य पुलिस, स्थानीय चिकित्सा बल, एनजीओ और अन्य सेवाभावी संस्थाओं के कर्मियों की सराहना की, जो आपदाग्रस्त क्षेत्र में तुरंत पहुंच गए और इसके साथ ही उन्‍होंने खोज एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावित लोगों, खासकर अपने परिजनों को खो चुके बच्चों की सहायता के लिए नई दीर्घकालिक योजनाएं बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र की ओर से आवश्यक समस्‍त सहयोग के साथ राज्य सरकार इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री ने वायनाड के लोगों को आश्वासन दिया कि देश और केंद्र सरकार इस क्षेत्र में आजीविका बहाल करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी, चाहे वह घर हों, स्कूल हों, सड़क अवसंरचना हो या बच्चों का भविष्य हो।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

2 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

2 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

5 घंटे ago