भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुद्दुचेरी का मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया है। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने एन. रंगासामी को केन्‍द्रशासित प्रदेश में नए सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया।

एन. रंगासामी, 13 मई को पुद्दुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में ए.आई.एन,आर.सी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की शानदार जीत के बाद, एन. रंगासामी रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में एन. रंगासामी थट्टनचावडी और मंगलम विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचित हुए। शुक्रवार को, एन. रंगासामी ने उपराज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने निर्वाचित विधायकों के समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किए, जिनमें सरकार बनाने की अनुमति मांगी गई है। 30 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को 18 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

9 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

10 घंटे ago