राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल (20 जून) यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान के अपने दौरे के समय राष्ट्रपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगी। फिर वे संस्थान परिसर में पौधारोपण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति पी-एंड-ओ कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी। राष्ट्रपति क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (सीडीईआईसी) का भी दौरा करेंगी और यहां इलाज करा रहे बच्चों से मिलेंगी तथा उनके स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।
राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। बाद में राष्ट्रपति मुर्मु दिव्यांग बच्चों और संस्थान के कर्मचारियों को संबोधित करेंगी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…
नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…
सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…
भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…
आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…