भारत

अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंज़ाल्वेस लोरेंसो का आज राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया

अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंज़ाल्वेस लोरेंसो का आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपति का स्वागत किया।

संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति लोरेंसो ने कहा कि 38 वर्ष में पहली बार हो रही यह राजकीय यात्रा अंगोला के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने भारत और अंगोला के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन को मजबूत करने में इस यात्रा के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति लोरेंसो ने भारत के लोगों की मेहमाननवाज़ी की सराहना की।

अंगोला के राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उनका आज बाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करने का कार्यक्रम है।

वार्ता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। अंगोला के राष्ट्रपति कल तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ कई मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक घरानों और मीडिया सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राष्‍ट्रपति लोरेंसो के साथ बातचीत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अंगोला के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति लोरेंसो की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अंगोला इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। वे कल नई दिल्ली में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

भारत और अंगोला के बीच कई वर्षों से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ रहा है और 2023-2024 के दौरान चार अरब डॉलर से अधिक हो गया है।

विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण सहयोग और रक्षा संबंध भी बढ़ रहे हैं। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरणों…

3 घंटे ago

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा समाप्त की

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा हटाने का निर्णय लिया…

3 घंटे ago

राष्ट्र आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है; प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्‍ट्र को सम्‍बोधित किया

देश आज 80वां स्‍वाधीनता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 80वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने…

16 घंटे ago

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय…

17 घंटे ago