खेल

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया

पूर्वोत्तर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री केंटो जिनी और न्यातो दुकम के साथ-साथ 25वें रागा के विधायक रोतोम तेबिन भी उपस्थित थे।

केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित, खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण 8 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा और प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करना है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस हॉल में मुक्केबाजी, बैडमिंटन, जूडो, वुशू, कराटे, ताइक्वांडो, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल सहित कई इनडोर खेलों की सुविधा होगी जिससे क्षेत्र के युवा एथलीटों को पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त करने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मांडविया ने विशेष रूप से दूरदराज के जिलों में समावेशी खेल विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यह पहल हमारे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के देश के हर कोने से प्रतिभाओं को निखारने के दृष्टिकोण को दर्शाती है। अरुणाचल प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और इस तरह की सुविधाओं के माध्यम से हमारा लक्ष्य युवाओं को खेलों में चमकने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अवसर प्रदान करना है।”

केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्हें इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विशेषकर युवाओं के बीच फिटनेस, खेल और अनुशासन को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

10 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

24 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago