भारत

गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर दोनों नेता 25 जनवरी से तीन दिन की भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान, दोनों नेता 27 जनवरी को होने वाले 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के साथ-साथ एक भारत-यूरोपीय संघ व्यापार मंच का आयोजन भी होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार रहे हैं। 15वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 15 जुलाई 2020 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था। पिछले वर्ष फरवरी में यूरोपीय संघ के आयुक्तों के भारत दौरे के बाद से द्विपक्षीय संबंध और गहन हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 77वें गणतंत्र दिवस और 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेताओं की भागीदारी से भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी गहरी होगी और अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

11 घंटे ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।…

11 घंटे ago

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता अगले सप्ताह होगी

अमरीका और ईरान अगले सप्ताह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे।…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (PDS) का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल…

11 घंटे ago

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना- “पीएम राहत” का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम…

15 घंटे ago