भारत

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-यू.ए.ई. की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। राष्‍ट्रपति बनने के बाद यह उनकी तीसरी आधिकारिक यात्रा है। यह यात्रा हाल ही में हुए उच्‍चस्‍तरीय आदान–प्रदानों पर आधारित है, जिनमें 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान और 2025 में दुबई के क्राउन प्रिंस तथा संयुक्‍त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम की यात्राएं शामिल हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात व्‍यापार, निवेश, रक्षा तथा ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं, यह व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते जैसे ढांचों द्वारा सहायता प्राप्‍त मजबूत और बढ़ते आर्थिक संबंधों को दर्शाती है। वार्ता में पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों सहित पारस्‍परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

42 मिनट ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

45 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago