भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पत्रकारों को मीडिया संगठन या पत्र सूचना कार्यालय अथवा सूचना और प्रचार निदेशालय से जारी पहचान-पत्र, साथ रखने और प्रदर्शन की कवरेज के दौरान उसे स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की सलाह दी गई है।
भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकारों को किसी भी तरह के टकराव से उचित और सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है। परिषद ने तनाव बढ़ने या पुलिस कार्रवाई की आशंका के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। निर्देशों में पत्रकारों से निष्पक्षता और पेशेवर आचरण बना रखने को कहा गया है। साथ ही उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने तथा प्रदर्शनकारी या पुलिस के काम में हस्तक्षेप करने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा घटनाओं की सटीक निष्पक्ष और तथ्यपरिक रिपोर्टिंग करने पर बल दिया गया है। पत्रकारों को पुलिस की वास्तविक समय की तैनाती, रणनीति गतिविधियों और सुरक्षित विकास मार्गो से जुड़ी संवेदनशील जानकारी का प्रसारण या प्रशासन नहीं करने की सलाह दी है। वही, स्वतंत्र रूप से काम करने वाले पत्रकारों को सलाह दी गई है कि वह अपने किसी विश्वसनीय संपादक या संपर्क व्यक्ति को अपने ठिकाने, रिपोर्टिंग की योजना और वापस लौट के संभावित समय की जानकारी जरूर दें।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…