भारत

भारतीय वायु सेना परीक्षण पायलट स्कूल के प्रतिष्ठित 47वें उड़ान परीक्षण पाठ्यक्रम का समापन

भारतीय वायु सेना परीक्षण पायलट स्कूल के प्रतिष्ठित 47वें उड़ान परीक्षण पाठ्यक्रम का समापन 23 मई, 2025 को विमान और प्रणाली परीक्षण प्रतिष्ठान (एएसटीई), बेंगलुरु में एक औपचारिक समापन समारोह, “सुरंजन दास डिनर” के साथ हुआ।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने उत्तीर्ण अधिकारियों को प्रमाण पत्र और मेधावी अधिकारियों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने इस कठिन और विशिष्ट पाठ्यक्रम के दौरान अधिकारियों के असाधारण प्रदर्शन को मान्यता दी। फ्लाइट टेस्ट कोर्स 48 सप्ताह की अवधि के अपने कठोर प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। यह अत्याधुनिक हवाई प्लेटफार्मों और प्रणालियों के लिए देश की उड़ान परीक्षण क्षमता के निर्माण की दिशा में एक आधारशिला है।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने संबोधन में परीक्षण उड़ान की एक विशेष डोमेन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जिसके लिए पेशेवर क्षमता, ईमानदारी और सेवा के प्रति समर्पण के उच्चतम मानकों की आवश्यकता होती है। भारतीय वायु सेना की आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) और एलसीए एमके-II जैसी विकास परियोजनाओं के माध्यम से स्वदेशीकरण के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने उत्तीर्ण अधिकारियों से सटीकता और उत्कृष्टता के मूल मूल्यों को बनाए रखने का भी आह्वान किया, जो सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत को आकार देने के लिए आवश्यक हैं।

सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड छात्र परीक्षण पायलट के लिए प्रतिष्ठित “सुरंजन दास ट्रॉफी” स्क्वाड्रन लीडर एस भारद्वाज को प्रदान की गई, जबकि उड़ान मूल्यांकन में सर्वश्रेष्ठ छात्र परीक्षण पायलट के लिए “चीफ ऑफ द एयर स्टाफ ट्रॉफी” स्क्वाड्रन लीडर अजय त्रिपाठी को प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड छात्र उड़ान परीक्षण इंजीनियर के लिए “महाराजा हनुमंत सिंह स्वॉर्ड” स्क्वाड्रन लीडर सुभ्रज्योति पॉल को प्रदान की गई। उड़ान मूल्यांकन में सर्वश्रेष्ठ छात्र परीक्षण इंजीनियर के लिए “डनलप ट्रॉफी” विंग कमांडर अश्विनी सिंह को प्रदान की गई। ग्राउंड विषयों में सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए “कपिल भार्गव ट्रॉफी” मेजर कौस्तुभ कुंटे को प्रदान की गई।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago