एलपीजी के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में नई कीमत 3 हजार 71 रुपये 50 पैसे होगी। संशोधित कीमत आज से प्रभावी होगी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह बढ़ोतरी तेल विपणन कंपनियों द्वारा किए जाने वाले नियमित मासिक मूल्य अपडेट का हिस्सा है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की कुल खपत में आम जनता की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है। कंपनी ने कहा कि 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए 14 किलोग्राम से अधिक के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमत में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कंपनी ने बताया कि निर्धारित उड़ानों में लगी घरेलू एयरलाइनों के लिए विमानन टर्बाइन ईंधन और केरोसिन की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। बयान के अुनसार कीमतों में संशोधन चुनिंदा और औद्योगिक क्षेत्रों तक ही सीमित है, जिनकी कुल खपत में अपेक्षाकृत कम हिस्सेदारी है और इनमें प्रचलित अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नियमित मासिक समायोजन किया जाता है। कंपनी के अनुसार 80 प्रतिशत उत्पादों की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।





