insamachar

आज की ताजा खबर

commercial LPG gas
बिज़नेस

19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 200 रुपये कम हुईं

तेल विपणन कंपनियों ने आज 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगभग दो सौ रूपए कम कर दी हैं। इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कम होने के बाद, दिल्ली में वाणिज्यिक सिलेंडर का मूल्‍य अब 2 हजार 738 रुपये हो गया है। वहीं, कोलकाता में अब वाणिज्यिक सिलेंडर 2 हजार 872 रूपए 50 पैसे, मुंबई में 2 हजार 691 रूपए 50 पैसे और चेन्नई में 2 हजार 906 रुपये में मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार, वाणिज्यिक सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *