प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में लगभग 34 हजार 470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वैशाली में परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। ये परियोजनाएं सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जल संसाधन और परिवहन क्षेत्रों की हैं जिनसे राज्य में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने छह लेन का नीतीश सेतु राष्ट्र को समर्पित किया। लगभग 4 हजार 280 करोड़ रुपये की लागत वाला 19 किलोमीटर से अधिक लंबा यह पुल पटना जिले की कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इससे महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात कम होने, यात्रा का समय घटने और उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवाजाही बेहतर होने की उम्मीद है।




