भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से वार्ता करेंगे। निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स कल नई दिल्ली पहुंचे। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इससे पहले निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स मुंबई भी आ चुके हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स की यह पहली भारत यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति विभिन्न पारस्परिक हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति, आवागमन, रक्षा और सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता–एआई, फिनटेक नवाचार और अनुसंधान शामिल हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। दोनों देश अगले वर्ष फरवरी में अपने राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे करेंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

6 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

7 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

7 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

7 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

7 घंटे ago