भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की। उनके साथ द्वितीय महिला उषा वेंस, उनके बच्चे और अमरीकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी थे। प्रधानमंत्री ने जनवरी में वाशिंगटन डी.सी. की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ अपनी उपयोगी चर्चा को याद किया। इस चर्चा में भारत और अमरीका के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए रूपरेखा तैयार की गई थी जिसमें मेक अमरीका ग्रेट अगेन (एमएजीए) और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की ताकत का लाभ उठाने पर बल दिया गया था।

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंस ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के कल्याण पर केंद्रित पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया। इसी प्रकार उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासों का ज़िक्र किया।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया और आगे बढ़ने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति, द्वितीय महिला और उनके बच्चों को भारत में सुखद और सार्थक प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में उनकी भारत यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रसायन पार्क योजना “भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (भव्य रसायन) को मंजूरी दी”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक…

4 घंटे ago

भारत और इस्राएल ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए वार्ता का दूसरा दौर सफलतापूर्वक संपन्न किया

भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का दूसरा…

4 घंटे ago

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार और नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर सुधारों को लागू करने पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नीट-यूजी पेपर लीक मामले…

6 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया को लेकर निराशा जताई

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…

7 घंटे ago