प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के समय राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की भारत यात्रा के दौरान हुई अपनी पिछली मुलाकात को स्नेहपूर्वक याद किया। दोनों नेताओं ने जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी तथा दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते आपसी संबंधों का स्वागत किया। उन्होंने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक कलाकारों द्वारा “वाराणसी शहर” की थीम पर आयोजित एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने स्लोवाक स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन को भी देखा।
राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी को उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए, एवं भारत-स्लोवाकिया साझेदारी को निरंतर समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
ईरान ने कहा है कि जब तक अमरीका उसकी सात शर्तों को पूरा नहीं करता…
सरकार ने वीजा व्यवस्था को सरल बनाते हुए मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से…
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन…
आज तड़के दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में विशाखापत्तनम बंदरगाह के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…