भारत

प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की; गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की है, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “आज, हम स्वच्छ भारत के 10 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, जो भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। मैं उन सभी को सलाम करता हूँ, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए काम किया है!”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर देश के युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नागरिकों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेने का भी आग्रह किया, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बना। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी। #10YearsOfSwachhBharat “

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

2 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

3 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

4 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

4 घंटे ago