भारत

मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चन्‍द्र रामगुलाम भारत की आठ दिन की यात्रा पर मुम्‍बई पहुंचे

मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चन्‍द्र रामगुलाम भारत की आठ दिन की यात्रा पर मुम्‍बई पहुंच चुके हैं। वर्तमान कार्यकाल में भारत की उनकी यह पहली यात्रा है। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे।

इस यात्रा के दौरान डॉ. रामगुलाम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। वे रणनीतिक साझेदारी को आगे बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। मॉरिशस के प्रधानमंत्री वाराणसी, अयोध्‍या और तिरूपति भी जाएंगे। वे मुम्‍बई में एक व्‍यापार कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और मॉरिशस के बीच घनिष्ठ और विशेष संबंध हैं। ये संबंध साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के मुख्‍य समुद्री पड़ोसी के रूप में मॉरिशस, भारत के महासागर दृष्टिकोण अर्थात् पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्‍नति और पड़ोसी प्रथम नीति में विशेष स्‍थान रखता है। मॉरिशस ग्‍लोबल साउथ में एक महत्‍वपूर्ण साझेदार भी है।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

16 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

8 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

8 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

8 घंटे ago