insamachar

आज की ताजा खबर

Prince Rahim Aga Khan, the 50th Imam of the Ismaili Muslim community, has arrived in India.
भारत

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया उनकी इस यात्रा के दौरान सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विकास और सामुदायिक पहलों पर सहयोग की संभावनाओं का भी पता चलेगा।

आगा खान विकास नेटवर्क के अध्‍यक्ष, प्रिंस रहीम आगा खान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर इस महीने की 15 तारीख तक भारत दौरे पर हैं।

प्रिंस रहीम आगा खान आज उपराष्ट्रपति से बातचीत करेंगे। दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान, आगा खान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। वे गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मिलेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे। इन स्‍थानों पर आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहले चला रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *