भारत

सैन्य अभियंता सेवा (MES) के परिवीक्षा अधिकारियों ने आज को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

सैन्य अभियंता सेवा (एमईएस) के परिवीक्षा अधिकारियों ने आज को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सैन्य अभियंता सेवा, एमईएस भारतीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक है क्योंकि यह न केवल भारतीय सेना की तीनों सेवाओं की सेवा करती है बल्कि रक्षा मंत्रालय की कई अन्य इकाइयों को भी अपनी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि एमईएस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे रक्षा बलों के पास मजबूत बुनियादी व्यवस्था और अच्छी सुविधाएं बनी रहें। इसलिए एमईएस अधिकारियों की सफलता की यह कसौटी होगी कि उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली बुनियादी संरचना या सुविधाएं विश्वसनीयता और गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरें। उन्होंने एमईएस अधिकारियों को हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी। राष्ट्रपति ने कहा कि एमईएस को अपनी सेवाओं में उच्चतम गुणवत्ता बनाए रखकर अपना सम्मान अर्जित करना होगा।

राष्ट्रपति ने एमईएस अधिकारियों से कहा कि बुनियादी ढांचे का निर्माण करते समय उन्हें जलवायु परिवर्तन के अनुकूल विषयों को भी ध्यान में रखना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि वह जो भी कार्य करें उसमें कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम होना चाहिए। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि एमईएस इस दिशा में प्रयास कर रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एमईएस अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल तकनीकी ही नहीं, बल्कि नैतिक और प्रबंधकीय भी है। उन्हें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके हर कार्य में देश के संसाधनों का कुशल और प्रभावी उपयोग हो। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी कार्यकुशलता और नैतिकता से राष्ट्र की सुरक्षा मजबूत होगी।

Editor

Recent Posts

भारत न केवल तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, बल्कि एक भरोसेमंद अर्थव्यवस्था भी है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'रिपब्लिक समिट' को संबोधित किया। समिट में शामिल लोगों…

5 घंटे ago

यूएस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे भारत की अगुवाई

कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन…

5 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया है। यह यात्रा…

5 घंटे ago

एनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिक्स बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों…

6 घंटे ago

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, चार गिरफ्तार

लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला…

7 घंटे ago

कतर के रास लाफान क्षेत्र में विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया शोक

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र…

7 घंटे ago