भारत

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित

संसद के दोनों सदन आज विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण बाधित रहे। हंगामे के बीच राज्यसभा को पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। लोकसभा को पहले दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

इससे पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने आज संसद परिसर में एक प्रमुख भारतीय व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे थे। अन्य विपक्षी दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेताओं से अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ उनके कथित संबंधों पर सवाल उठाया है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए और अपने नेता की जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ कथित सांठगांठ के बारे में बताना चाहिए।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

5 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

7 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

7 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

7 घंटे ago