भारत

सरकार ने कहा- सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार की योजना जल्द ही पूरे देश में शुरू की जाएगी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में कहा कि दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना जल्द ही पूरे देश में शुरू की जाएगी। लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में उन्‍होंने यह बात कही। नितिन गडकरी ने कहा कि छह राज्यों में प्रचलित योजना जल्द ही उत्‍तर प्रदेश और बाद में देश के बाकी हिस्सों में शुरू की जाएगी।

इसमें जो व्‍हीकल इंश्योरेंस होगा। उसमें सात दिन तक का खर्चा या डेढ लाख रुपये वो उनको तुरंत मिल जाएगा। मैं उनको और बताना चाहता हूं, उत्तर प्रदेश में ही इसकी शुरूआत हो रही है और अगले तीन महीने में ये पूरे देश में, इस योजना की शुरूआत करेंगे।

राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए नितिन गडकरी ने सदस्यों से ऐसी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए हर जिले में दुर्घटना निवारण समितियां गठित करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के 30 प्रतिशत पीड़ितों की मौत शुरुआती इलाज में देरी के कारण होती है। नितिन गडकरी ने कहा कि छह राज्‍यों में लागू कैशलेस उपचार योजना ने 21 सौ लोगों की जान बचाई है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

9 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

9 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

11 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

11 घंटे ago