भारत

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दिन भर के लिए स्थगित

संसद में एक प्रमुख कारोबारी समूह के खिलाफ रिश्‍वतखोरी के कथित आरोपों सहित विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी गई। राज्‍यसभा में पहले स्‍थगत के बाद सदन की कार्यवाही साढ़े 11 बजे शुरू हुई, तो कांग्रेस, वामपंथी दलों, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी सदस्‍यों का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्‍थगित करनी पडी।

इससे पहले आज सवेरे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की ओर से नियम 267 के अंतर्गत स्‍थगन नोटिस खारिज कर दिये। ये नोटिस प्रमुख कारोबारी समूह के खिलाफ रिश्‍वतखोरी के आरोपों, मणिपुर हिंसा और उत्‍तरप्रदेश के सम्‍भल में हिंसा के मामलों पर दिये गये थे। जगदीप धनखड़ ने सदस्‍यों से अनुरोध किया कि बहस और चर्चा का अनुकूल वातावरण बनाएं और सदन की कार्यवाही में सहयोग करें।

विपक्षी सदस्‍यों ने शोर जारी रखा और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई।

उधर, लोकसभा में पहले स्‍थगन के बाद जब दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और अन्‍य विपक्षी दलों के सदस्‍य एक प्रमुख कारोबारी समूह पर कथित रिश्‍वतखोरी के आरोपों और अन्‍य मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। पीठासीन अधिकारी ने कई बार सदन में व्‍यवस्‍था बनाए रखने का अनुरोध किया लेकिन विपक्षी सदस्‍यों का विरोध जारी रहा। इसके कारण सदन को दिनभर के लिए स्‍थगित करना पड़ा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago