दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि दिल्ली में लापता लोगों के मुद्दे पर वर्तमान में मीडिया में दो विरोधाभासी बातें चल रही हैं। न्यायालय ने कहा कि वह अधिकारियों से जवाब मिलने के बाद तथ्यात्मक स्थिति की जांच करेगा। याचिका की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। न्यायालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का स्वतः संज्ञान लेने और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश देने के तुरंत बाद ये आदेश दिए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने लापता बच्चों के मामले अचानक बढने की खबरों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। लापता लोगों के मामलों को खारिज करते हुए पुलिस ने कहा कि आधिकारिक आंकड़े एक दशक से लगभग स्थिर बने हुए हैं।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…